फतेहपुर । आज पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह में यातायात प्रभारी मनोज कुमार सिंह व यातायात पुलिस द्वारा महिला स्कूटी पिंक सड़क सुरक्षा की जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जिसे श्रीमती प्रगति यादव क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा हरी झंडी दिखाकर बुलेट चौराहे से रवाना किया गया ।

जिसमें महिला थाने की थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कांति सिंह व कोतवाली थाने से महिला उप निरीक्षक मंजिता यादव ने महिला सिपाहियों के साथ रैली में भाग लिया ।
