फतेहपुर । अवैध खनन,परिवहन और ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर टास्क फोर्स का गठन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी,(वि0/रा०) फतेहपुर ने बताया कि जनपद में अवैध खनन/परिवहन/ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी फतेहपुर महोदया द्वारा टास्क फोर्स टीम का गठन करते हुये प्रभावी नियंत्रण के आदेश दिये है ।
जनपदीय टास्कफोर्स टीम द्वारा माह दिसम्बर 2022 में कुल 110 प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुये रु०- 46,09,570/- जुर्माना/शास्ति जमा कराई गयी ।
माह जनवरी,2023 मे अब तक 95 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुये रु०- 34,54,580/-जुर्माना/शास्ति जमा कराई गई है ।
उक्त के अतिरिक्त जनपद फतेहपुर मे स्वीकृत/संचालित खनन पट्टा क्षेत्रों की निरन्तर जाँच/सतत निगरानी की जा रही है । खनन पट्टा क्षेत्र कोर्राकनक के खनन पट्टाधारक मेसर्स अमोरस ट्रेडिंग इण्डिया प्रा०लि० के विरूद्ध स्वीकृत क्षेत्र से बाहर किये गये अवैध खनन व जल स्तर आने के बाद भी खनन किये जाने एवं बिना परिवहन प्रपत्र ई-एम० एम०- 11 एवं ई-एम एम- 11 में निर्धारित क्षमता से अधिक उपखनिज की लोडिंग किये जाने के परिणामस्वरूप नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी है ।
मेसर्स आर०बी0 इण्टर प्राइजेज को खनन क्षेत्र से बिना परिवहन प्रपत्र ई-एम0एम0- 11 एवं ई- एम0एम0-11 में निर्धारित क्षमता से अधिक उपखनिज की लोडिंग किये जाने के परिणामस्वरूप शास्ति अधिरोपित की गयी है ।
मेसर्स साधना स्टील्स के पक्ष में स्वीकृत खनन पट्टा ग्राम ओती में जलस्तर मिलने के उपरान्त भी खनन किये जाने के आरोप में नियमानुसार धनराशि 5.00 लाख आरोपित करते हुये नोटिस निर्गत की गई है ।
उन्होंने जनपद के समस्त खनन पट्टाधारकों को कड़े निर्देश निर्गत किये गये हैं कि किसी भी दशा में स्वीकृत खनन क्षेत्र के बाहर उपखनिज बालू/मोरम का अवैध खनन/स्वीकृत क्षेत्र से बिना परिवहन प्रपत्र/परिवहन प्रपत्र के साथ निर्धारित मात्रा से अधिक उपखनिज का परिवहन न होने पाये ।
