बड़ी संख्या में लोगों ने खाई खिचड़ी व ली चाय की चुस्कियां ।
बकेवर/फतेहपुर । बकेवर कस्बा स्थित कुढ़नी चौराहे के समीप आज पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा द्वारा खिचड़ी भोज व चाय का वितरण किया गया । देवमई विकास खंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुश वर्मा के द्वारा यह आयोजन मकर संक्रांति की उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है । हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भारी संख्या में कस्बावासी व आने जाने वाले राहगीरों ने खिचड़ी खाई और चाय की चुस्कियां ली । पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुश वर्मा ने बताया कि यह आयोजन पिछले 10 सालों से लगातार हो रहा है ।
कल देवमई ब्लाक मुख्यालय में खिचड़ी भोज व चाय वितरण का आयोजन किया जाएगा ।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवमई कुश वर्मा,प्रधान जगदीशपुर बकेवर प्रहलाद सिंह,प्रधान प्रतिनिधि दूबेपुर मलखान सिंह,पूर्व प्रधान रसूलपुर बकेवर दिनेश दीक्षित ,विनोद पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
