फतेहपुर । वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर मचल सिंह के साथ उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बैठक करते व्यापारियों की समस्याओ पर चर्चा करते समस्याओ के निदान की मांग की । जीएसटी को अत्याधिक सरलीकरण करना, पंजीयन कैम्प लगाना,व्यापारियों के यहा छापेमारी समाप्त करना व व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक करके व्यापारी हित मे कार्य करने का निवेदन किया गया । डिप्टी कमिश्नर श्री मचल सिंह जी ने अशाश्वत करते कहा विभाग सदैव व्यापारी हित मे कार्य करने हेतु वचनबद्ध है । व्यापारीगण पंजीयन कराकर विभाग की सुविधा प्राप्त करे व राष्ट्र हित मे सहयोग प्रदान करे । इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के वरिष्ठ सलाहकार श्री संजीव अग्रवाल योगेन्द्र मौर्या विवेक त्रिपाठी सहित प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
