फतेहपुर । जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांग पेंशन में आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर के अपडेशन का कार्य चल रहा है । इसमें जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जो पूर्व से दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे हैं एवं जिन दिव्यांगजनों द्वारा केवाईसी नहीं करायी गयी है । वह दिव्यांगजन के.वाई.सी. हेतु अपना मोबाईल नम्बर,आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक सहित किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय,जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, फतेहपुर कमरा नंबर-23 में सम्पर्क कर सकते हैं ।
दिव्यांगजनों द्वारा अगर 25 जनवरी 2023 तक के.वाई.सी. नहीं करायी जाती है तो निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा अगली किस्त की दिव्यांग पेंशन की धन राशि प्रेषित किया जाना सम्भव नहीं होगा ।
