बिन्दकी/फतेहपुर । अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल दो लोग घायल हो गए । दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ तो परिजन वापस अपने घर ले गए ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के अंतर्गत बैरम पुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर बाइक सवार युवक लाल सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र सूरज सिंह निवासी ग्राम बैरमपुर कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गया । युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
वहीं दूसरी ओर थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत महरहा गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक में सवार संजय दीक्षित उम्र 50 वर्ष पुत्र जगदीश नारायण दीक्षित निवासी मोहल्ला पनकी जनपद कानपुर शहर घायल हो गया । जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया ।
घायल संजय दीक्षित ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में महरहा गांव जा रहा था तभी गांव के समीप ही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी । जिसके चलते इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । उपचार के बाद दोनों घायलों को परिजन अपने अपने घर ले गए ।
