_ यूपी में दिन में धूप जहां काड़के की ठंड में राहत दे रही है । वहीं कई जिलों में रात का पारा 2 डिग्री से नीचे पहुंच गया है । वहीं 23 जनवरी से मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है ।
लखनऊ : गुनगुनी धूप से राजधानी समेत प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है । लेकिन रात के समय शीतलहर का असर प्रदेश भर में पड़ रहा है । आलम यह है कि मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री तक पहुंच गया है । मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी ।
वहीं, 22 जनवरी से बदली और 23 जनवरी से बारिश होने के भी आसार हैं ।
_मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार गुरुवार कि सुबह तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर रहेगा । इसकी वजह से हवा में गलन बरकरार रहेगी । इसके बाद न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की बढ़त और दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है । पूर्वी हवाओं के चलते 22 जनवरी से मौसम में कुछ बदलाव आएगा और बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी ।
_ 23 जनवरी से प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी से छिटपुट बरसात दर्ज की जा सकती है । बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 20 डिग्री के आसपास ही दर्ज हुआ । प्रदेश का सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा । वहीं न्यूनतम तापमान शीतलहर के चलते गिरावट दर्ज हो रही है ।
_ सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 1.7 डिग्री,कानपुर नगर में 2.6 डिग्री और बरेली में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ ।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा वही दिन के समय धूप खिलेगी और आसमान साफ रहेगा । प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है । अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है ।
_⛅ मौसम विभाग समाचार,IMD 🇮🇳
