बकेवर/फतेहपुर । डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा आज बकेवर कस्बा सब्ज़ी मंडी में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक व जादूगर द्वारा जादूगरी दिखा कर आये हुए लोगों को डिजिटल जमा निकासी समेत बैंक द्वारा चलाई जा रही । विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई जिससे ग्राहक जालसाज़ी व धोखाधड़ी से बच सके । इस दौरान अटल पेंशन योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना,प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना आदि की जानकारी दी गई । अंत मे दी गई जानकारी के संदर्भ में उपस्थित लोगों से कुछ सवाल भी पूछे गए औऱ सही जवाब देने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत भी किया गया ।
इस दौरान राहुल यादव,रामरतन निराला,पवन कुमार,राजेश मिश्रा,अमित कुमार,वीरू उपस्थित रहे ।
