फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद के बेरोजगार अभ्ययर्थियों एवं कुशल श्रमिकों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा दिनाक 21 जनवरी 2023 को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
जिसमें प्रदेश स्तर की आइकिया द्वारा 02,दिगम्बर फाइनेंस द्वारा 01 कार्टीनोवस फर्टिलाइजर्स द्वारा 04,कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यू प्रा.लि. अहमदाबाद द्वारा 04 पीपल ट्री आनलाइन सर्विसेज लखनऊ द्वारा 04 ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स प्रा.लि. लखनऊ द्वारा 04 एवं पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि. कानपुर द्वारा 04 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी । इस प्रकार कुल 150 प्रतिभागियों के सापेक्ष 23 अभ्यर्थियों का चयन किया गया ।
जिला सेवायोजन अधिकारी की अध्यक्षता मे प्रभारी रोजगार मेला श्री शशांक पान्डेय के दिशा निर्देशन में साक्षात्कार प्रक्रिया सम्पन्न हुई ।
रोजगार मेले के सफलतापूर्वक आयोजन में कार्यालय के सुश्री नीतू सिंह,श्री राधाकृष्ण तिवारी,श्री हसमत अली,श्री आशुतोष वर्मा,श्री चन्द्र किशोर,श्री सुखनंदन सक्सेना,मो० जमीर,श्री संदीप व श्रीमती रामा देवी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा ।
