उ0प्र0 शासन सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 03 खण्ड स्नातक एवं 02 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2023 जो उत्तर प्रदेश के 39 जनपदों में होने वाले हैं ।
जिसमे प्रयागराज,कौशाम्बी,फतेहपुर,बांदा,चित्रकूट,हमीरपुर, महोबा, जालौन,झाँसी,ललितपुर,कानपुर नगर,कानपुर देहात, उन्नाव,बरेली, पीलीभीत,शाहजहाँपुर,बदायू,रामपुर,मुरादाबाद, अमरोहा,बिजनौर, सम्भल,बहराईच,श्रावस्ती,गोण्डा,बलरामपुर, बस्ती,सिद्धार्थनगर, सन्तकबीर नगर,गोरखपुर,महाराजगंज, देवरिया,कुशीनगर,आजमगढ़, मऊ,सुल्तानपुर,अयोध्या,अमेठी तथा अम्बेडकरनगर में होने वाले हैं ।
इसमें उत्तर प्रदेश राज्य के सभी कर्मचारी जो विश्वविद्यालय स्नातक है और जो स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों हेतु बोनाफाइड मतदाता है ।
जिसको मताधिकार के प्रयोग हेतु मतदान दिवस 30 जनवरी 2023 को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किये जाने की राज्यपाल महोदया सहर्ष स्वीकृति प्रदान करती है ।
उक्त आदेश उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त विभागो/विभागाध्यक्षो/ स्थानीय निकायों तथा अर्द्धशासकीय विभागों पर लागू होगे ।
