फतेहपुर (बिन्दकी) । साहित्य विकास समिति,बिन्दकी के पदाधिकारियों ने बैठक कर बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य संगोष्ठी की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम की घोषणा की ।
नगर के महरहा रोड स्थित समिति के कार्यालय में समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य संगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया ।
बैठक में समिति के पदाधिकारी सूरज बली ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी साहित्य विकास समिति के तत्वाधान में बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य संगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय समिति के सदस्यों ने लिया है ।
काव्य संगोष्ठी नगर के महरहा रोड स्थित कवि मृत्युंजय पाण्डेय के आवास में आयोजित की जायेगी ।
बैठक में समिति के सदस्य मृत्युंजय पाण्डेय, धर्मेन्द्र आर्य, संजय मिश्रा, हयातउल्ला नजमी, राजकुमार सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता, दीपू गुप्ता, शिरीष दुबे, जीतेश आर्य, सुरेश अवस्थी, संतोष निगम, सुनील पुरी एवं देवराज आदि सदस्य मौजूद रहे ।
