फतेहपुर : उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर, ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 शासन द्वारा “मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना(MYSY)” वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत नयी इकाई के स्थापनार्थ उद्योग क्षेत्र की रुपया 25 लाख तक की रुपया 10 लाख तक की कुल परियोजना लागत की इकाईयों को ऋण बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा ।
आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए । न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष पास होना चाहिए । योजनान्तर्गत अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे ।
ऑनलाइन आवेदन http://www.http//diupmsme.upsdc.gov.in की वेबसाइट पर किया जा सकता है तथा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15.06.2021 है ।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते है ।
