फतेहपुर । प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है ।
यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर श्री अवनीश कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग का संचालन राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर के परिसर में किया जा रहा है । जिसमे यू०पी०एस०सी/यू०पी०पी०एस०सी० ,एन०डी०ए०/सी०डी०एस०,नीट एवं जे०ई०ई० कक्षायें संचालित है ।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 प्रतियोगी परीक्षाओं (यू०पी० एस०सी/यू०पी०पी०एस०सी०,एन०डी०ए०/सी०डी०एस०,नीट एवं जे०ई०ई०)हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रवेश हेतु कार्यक्रम “मुख्यमंत्री अभ्युदय प्रवेश 2023 कार्यक्रम”, आवेदन आरम्भ करने की तिथि- 30जनवरी 2023 ।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 20 फरवरी 2023 ।
उक्त प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में समय प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय फतेहपुर, राजकीय पुस्तकालय (मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पुस्तकालय) फतेहपुर राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास,महिला फतेहपुर, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालिका,फतेहपुर,राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास खागा,फतेहपुर,राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास अढौली,फतेहपुर से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है तथा दिनांक 20 फरवरी 2023 के साथ 04 बजे तक आवेदन पत्र पूर्ण करते हुये समस्त अभिलेखों सहित उपरोक्त कार्यालय/संस्था में जमा कर सकते है ।
उक्त तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगे ।
