सरसौल/कानपुर । कानपुर नगर के सरसौल स्थित ग्राम भारती इंटर कालेज में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ० विजय रत्ना सिंह तोमर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जिसमें मेधावियों को मोमेंटों, मेेडल,प्रमाण पत्र दिया गया । जिसमें हाईस्कूल परीक्षा 2022 में नित्या 92% प्रथम स्थान वहीं नीलिमा 89% द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
अतिथियों ने कहा कि मेहनत से मेधावी छात्र-छात्राएं अपनी अलग पहचान बनाते हैं । उनके लिए दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है । मुख्य अतिथि ने कहा कि मेहनत के साथ पढ़ाई करें ताकि अपने मुकाम तक पहुंच जाए ।
विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक शिवकुमार शर्मा ने कहा कि मेधावी छात्र लक्ष्य बनाकर कार्य करें और माता-पिता के सपनों को साकार करें ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ० विजय रत्ना सिंह तोमर ब्लाक प्रमुख सरसौल,शिवकुमार शर्मा प्रबंधक,विजय बहादुर उत्तम प्रधानाचार्य,आनंद अनु रस्तोगी,शिवम सिंह गौर,पवन,प्रवेश कुमार,संजय कुमार,उमाशंकर,कंचन मौर्य,स्वाती,आकांक्षा सिंह सहित सैकड़ों की संख्या छात्र-छात्राएं व सम्मानित लोग मौजूद रहे ।
