फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के द्वारा आज रिज़र्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में सैनिक सम्मेलन आयोजन किया गया । जिसमें थाने से आये आरक्षियों की समस्या को सुनकर निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया ।

बैठक में सभी क्षेत्राधिकारी,थानों के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष तथा शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस अधीक्षक ने गोष्ठी की । इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा निर्गत निर्देशो के अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । अवैध शराब निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । महिला सम्बन्धित अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सशक्त आदेश व निर्देश दिये गये । अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा,गैंगेस्टर,हिस्ट्रीशीट खोलने आदि की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया ।
लंबित विवेचनाओं के शीघ्र गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने एवं रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया ।
थानावार टॉप-10 अपराधियों,जेल से रिहा हुए अपराधियों का सत्यापन आदि की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए गए ।
आयोजित गोष्ठी में समस्त क्षेत्राधिकारीगण,प्रतिसार निरीक्षक के अतिरिक्त समस्त शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे ।
