लखनऊ । पार्थ आद्यांत में आर डब्ल्यू ए के पूर्व अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह द्वारा कक्षा एक से कक्षा पांच तक के बच्चों की चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा सान्त्वना पुरस्कार भी दिए गए । बच्चों ने इस मौके पर अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन किया ।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वेहांत सिंह,द्वितीय कृष्टि कोबाई वह तृतीय ताई को पुरस्कार प्रदान किया गया । सांत्वना पुरस्कार शान्वी सिंह व अरना राय को मिला ।
इस मौके पर केपी सिंह,वीएस अय्यर,गिरीश खरे,अजय श्रीवास्तव,कृष्ण देव शर्मा,कमलेश सिंह,राजेश श्रीवास्तव व डॉ योगेन्द्र सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं ।
