खागा/फतेहपुर । खागा कोतवाली पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर अवैध देशी तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है ।
खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव के पास पुरानी नहर कोठी बगल में अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी संचालित थी । जिस पर खास मुखबिर की सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम में छापेमारी करते हुए कोतवाली क्षेत्र के बिलंदपुर गांव के राम सजीवन कोरी 50 वर्ष व मलवां थाने के कांधी गांव निवासी दशरथ 58 वर्ष को गिरफ्तार किया ।
थाना हुसैनगंज के अडार गांव निवासी चुन्नू पाल उर्फ चुन्नीलाल मौके से फरार हो गया है । जिसमे राम सजीवन कोरी मास्टर माइंड है । जिसके विरुद्ध पूर्व से पांच मुकदमे दर्ज हैं पुलिस ने दबिश दौरान 16 तमंचे 12 बोर व 315 बोर,ढेर सारे कारतूस,तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए ।
वहीं फतेहपुर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने गैंगस्टर की कार्रवाई की भी बात कही है और खुलासा करने वाली खागा पुलिस व स्वाट टीम को ₹50 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में खागा थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी,मंझिल गांव चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, खागा उप निरीक्षक व विवेक कुमार यादव, अखिलेश यादव,कांस्टेबल संदीप,अजय,रोहित,हिमांशु कटियार ,उमेश,रामकुमार,अरविंद सिंह,जितेन्द्र सिंह,महिला कांस्टेबल नीलम व संतोषी शामिल हैं ।
