फतेहपुर । श्री राम प्रसाद विश्वकर्मा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के बताया कि जनपद में उत्पाद विकास मानकीकरण एवं गुणवत्ता विनिश्चय योजना के अन्तर्गत “हनी मिशन (मधुमक्खी पालन) योजनान्तर्गत” आर्थिक रूप से कमजोर,निर्बल वर्ग तथा इस व्यवसाय से जुड़े कृषकों/लाभार्थियों को 05 दिवसीय गुणवत्तापरक तकनीक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए हनी बाक्स (एक यूनिट) एवं टूल किट्स निःशुल्क दिया जाना प्रस्तावित है । जिसमें लाभार्थियों का गठित कमेटी द्वारा साक्षात्कार/ सत्यापन कर चयन किया जायेगा ।
जनपद में आर्थिक रूप से कमजोर,निर्बल वर्ग तथा इस व्यवसाय से जुडे कृषकों एवं स्वरोज़गार में रूचि रखने वाले अनुसूचित जाति के इच्छुक अभ्यार्थी/व्यक्ति अपना आवेदन पत्र निम्न संलग्नों के साथ (आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक योग्यता) के साथ आकर आवेदन पत्र सभी संलग्नों के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय,06 शेखर सदन आई0 टी0 आई0 रोड फतेहपुर में किसी कार्य दिवस में 08 फरवरी 2023 तक जमा कर दें ।
