फतेहपुर । सहायक श्रमायुक्त फतेहपुर श्री सुमित कुमार ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में भवन एवं अन्य सन्निर्माण प्रक्रिया में कार्यरत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों एवं अन्य अनाथ बेसहारा बच्चों को प्रवेशित कराए ।
अटल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा_2023 22 अप्रैल 2023 की प्रस्तावित है । इस सम्बन्ध में जनपद स्तर पर परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राओं की पात्रता अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया सीबीएससी बोर्ड एवं नवोदय विद्यालय की भांति अंग्रेजी माध्यम से की जायेगा ।
“अटल आवासीय विद्यालय के उद्देश्य” इस योजना का मूल उद्देश्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण प्रक्रियाओं में कार्यरत लाभार्थी पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों व अन्य अनाथ बेसहारा बच्चों को सामाजिक न्याय की अवधारणा के दृष्टिगत समाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु उनके बौद्धिक शारीरिक विकास एवं उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना है ।
ताकि वह भविष्य में देश के सशक्त नागरिक बन सके एवं उच्च शिक्षा के लिए व्यवस्थित, सुगठित एव सुसंस्कृत ढंग से तैयार हो सके । योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों को कक्षा 06 से कक्षा 12 तक की निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना है ।
जनपद फतेहपुर में प्राप्त सूची के अनुसार पात्र श्रमिकों की संख्या 2986 है । जिनका विवरण ब्लाकवार निम्नवत् है –
फतेहपुर सदर-106,तेलियानी-213,बहुआ-387,भिटौरा-303 ,असोथर-164,हसवां-215,एरायां-135,धाता-219,हथगाम -134,विजयीपुर-209,अमौली-352,देवमई-143,खजुहा-204,मलवां-194,जहानाबाद (न0पं0)-08 ।
जनपद के समस्त पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चें एवं अन्य अनाथ बेसहारा बच्चों से अपील हैं कि वह अटल आवासीय विद्यालय मेे प्रवेश हेतु आवेदन कर प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा में भाग लें । जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सकें ।
