फतेहपुर । आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर के सभागार कक्ष में “हेल्थ प्रोफेशनल ट्रेनिंग/कार्यशाला” का आयोजन किया गया ।
जिसमें डॉ० रेखा रानी,मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका,जिला महिला चिकित्सालय,फतेहपुर व कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे डॉ० इश्तियाक अहमद,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि “विश्व कैंसर दिवस” पर इस वर्ष की थीम “क्लोज द केयर गैप” है हम सब को यह समझना है कि इस भयानक बीमारी कैंसर को मिलकर ही खत्म किया जा सकता है । जिसमें हेल्थ प्रोफेशनल का और काउन्सलर का बहुत बड़ा योगदान होगा ।
क्योंकि हम सभी इस बीमारी से कहीं न कहीं जुड़े पाये जाते हैं नोडल अधिकारी,तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ० सुरेश कुमार ने बताया कि हमारे जीवन में तम्बाकू किस तरह घर बना चुकी है । इससे कैंसर जैसी बीमारी को बल मिल रहा है । इसको रोकने के लिये आज विश्व कैंसर दिवस के दिन यह प्रतिज्ञा करनी होगी कि अपने समाज में तम्बाकू को किस तरह अलग करें ।
उन्होंने बताया कि कैंसर सम्बंधित कई चरणों जैसे डायग्नोसिस सर्जरी,रेडियोथैरेपी,कीमोथेरेपी और पैलीएटिव केयर व्यवस्था में कुछ ‘गैप’ हों तो कैंसर के मरीजों और रिश्तेदारों की निराशा का सिर्फ़ ओरल कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं । तंबाकू का सेवन और खराब लाइफस्टाइल की वजह से ऐसा हो रहा है । ऐसे में लोगों को तंबाकू के नुकसान के बारे में जागरूक करने की जरूरत है ।
उत्तर प्रदेश वालेंट्री हेल्थ एसोसिएशन लखनऊ से श्री पुनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि कैंसर हमारे लिये एक अभिषाप की तरह है । जिस व्यक्ति के घर में एक कैंसर का मरीज होता है । उस घर की तीन पीढ़ियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है ।
उन्होंने बताया कि धूम्रपान के कारण हार्ट की बीमारी, डाय बिटीज,हाइपरटेंशन और सांस की बीमारियों के होने का खतरा है । यह भी देखा गया कि कोरोना के दौरान जिन मरीजों में सीधे तौर पर धूम्रपान से संबंधित कोई अन्य बीमारी थी उनमें कोरोना से मौत का खतरा ज्यादा रहा था । ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे इण्डिया 2016-17 के मुताबिक 15 साल और उसमे ज्यादा उम्र के करीब 26.7 करोड़ भारतीय किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं । इस वजह से कैंसर के मामलों में भी इजाफा हो रहा है । तंबाकू से ओरल कैंसर और लंग्स कैंसर का खतरा सबसे अधिक रहता है । कई मामलों में ये जानलेवा भी साबित होता है । तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोटपा अधिनियम 2003 को पूर्णता लागू करने के लिए इसके समस्त धारा 456 एवं 7 का अनुपालन करना अनिवार्य होना चाहिए । इसमें विशेषता धारा 4 सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करना जैसे कि सरकारी संस्थाए होटल,रेस्टोरेंट में भी लोग धुम्रपान करते हैं जबकि कोटपा अधिनियम की धारा 4 धुम्रपान निषेध है । ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके प्रति जागरूक करना होगा । जुर्माने की कार्रवाई भी करनी होगी ।
उक्त कार्यक्रम में डॉ० पी०बी० सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी,श्री महेन्द्र सिंह लोधी,ए०आर०ओ० उपस्थित थे ।
उक्त ट्रेनिंग में समस्त सामुदायिक/प्रा०स्वा०केन्द्र से चिकित्सा अधिकारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुये । आज विश्व कैंसर दिवस पर एक अन्य कार्यक्रम जिला चिकित्सालय पुरुष,फतेहपुर में डॉ० राजेन्द्र कुमार वर्मा,नोडल अधिकारी की अध्यक्षता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
डॉ० पी०के० सिंह,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,जिला चिकित्सालय जिसमें कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक करना और हम सब मिलकर कैंसर को जड़ से समाप्त करने की बात कही गई ।
