फतेहपुर । आज उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति फतेहपुर उत्तर प्रदेश द्वारा काशीराम कॉलोनी अस्ती में स्वास्थ्य मिशन टी बी रोग जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें काफी महिलाएं कार्यक्रम में भाग लिया व उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टी बी रोग के बारे में जागरूक किया व जानकारी दी व टी बी हारेगा देश जीतेगा इस नारे को उपस्थित आम जनमानस को टीवी के बारे में जागरूक किया गया ।

वहीं मुनव्वर शाह ने संस्था के बारे में जानकारी दी टीबी विभाग फतेहपुर की तरफ से श्री राकेश कुमार जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर फतेहपुर ने उपस्थित लोगों को टी बी के बारे में जानकारी दी व यदि बुखार,रात में पसीना आना,भूख न लगना यदि लक्षण है तो टीबी की जांच कराएं । जांच व दवा पूर्ण रूप से मुफ्त में दी जाती है । साथ ही टीबी मरीजों को निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत ₹500 दिया जाता है ।कार्यक्रम में संस्था के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति सशक्त नारी के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया ।
इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार संरक्षक मुनव्वर शाह गुड़िया जीनत खान रेशमा आशा बहू सुनीता देवी सुमन देवी पूनम संजय गोरेलाल आदि लोग उपस्थित रहे ।
