फतेहपुर । जिला सेवायोजन कार्यालय में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला में 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें 21 लोगों को रोजगार मिले ।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद के बेरोजगार अभ्ययर्थियों एवं कुशल श्रमिकों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें जे.एम.डी. मैन पावर सर्विसेज प्रा.लि,चंडीगढ़ के एच.आर.श्री डी.एस. पान्डेय द्वारा 14 एवं पीपल ट्री आनलाइन सर्विसेज लखनऊ से आये एच.आर मो. रिजवान द्वारा 07 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी । इस प्रकार कुल 150 प्रतिभागियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी । जिसके सापेक्ष 21 अभ्यर्थियों का चयन किया गया ।
जिला सेवायोजन अधिकारी की अध्यक्षता में प्रभारी रोजगार मेला श्री शशांक पान्डेय के दिशा निर्देशन में साक्षात्कार प्रक्रिया सम्पन्न हुई ।
रोजगार मेले के सफलतापूर्वक आयोजन में कार्यालय के सुश्री नीतू सिंह,यंग प्रोफेशनल श्री महेन्द्र कुमार यादव,श्री राधाकृष्ण तिवारी,श्री हसमताली,श्री आशुतोष वर्मा,श्री चन्द्र किशोर,श्री सुखनंदन सक्सेना,मो० जमीर,श्री संदीप व श्रीमती रामा देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 17 फरवरी 2023 को जहानाबाद विधानसभा में व 25 फरवरी 2023 को कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है ।
