फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने नगर पालिका परिषद सदर के कान्हा गौ आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया ।


निरीक्षण के दौरान गौशाला में हरा चारा नही पाये जाने पर निजी कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि गौवंशो के लिए हरे चारे की व्यवस्था की जाय । अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर को निर्देशित किया कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत खाली जमीन का चिन्हांकन करते हुए गौवंशो हेतु हरे चारे की बुआई करायी जाय । जिससे कि गौवंशो को हरे चारे की उपलब्धता हो सके ।
उन्होंने कहा कि गौशाला में स्वच्छ पीने के लिए पानी,नियमित साफ सफाई करायी जाय और छोटे पशुओं को बड़े व झग ड़ालू पशुओं से अलग रखा जाय ।
इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
नगर पालिका परिषद सदर स्थित कान्हा गौआश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया और गौवंशो हेतु हरा चारा, भूषा, दाना, चोकर, पशुआहार आदि की उपलब्धता एवं साफ-सफाई के आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिए गए। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @myogiadityanath @UPGovt @InfoDeptUP pic.twitter.com/wI2CsHE6nJ
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) February 4, 2023
