– मंत्री ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश ।
फतेहपुर । प्रभारी मंत्री/ उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम,रेशम,हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री,श्री राकेश सचान ने विकास खंड तेलियानी के ग्राम पंचायत बिलन्दपुर कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया । इसके दौरान स्कूल के छात्र/छात्राओ ने मंत्री का स्वागत किया ।


मंत्री ने छात्र/छात्राओ से बात भी किया ।
विद्यालय परिसर में माँ सरस्वती, महात्मा गांधी ,भारत माता, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।

उन्होंने विद्यालय में बनायी गयी लाइब्रेरी, दीक्षा कन्टेन्स से शिक्षा का अध्ययन व प्रोजेक्टर के माध्यम से हो रही पढ़ाई की जानकारी ली । साथ ही लाइब्रेरी में बच्चों के पठन पाठन ,बैठने की व्यवस्था को परखा । उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय ।

मंत्री ने ग्राम पंचायत बिलन्दपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना ।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गांव की समस्याओं का समाधान ग्राम में ही हो । इसके उद्देश्य से ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाय और लाभार्थीपरक योजनाओ का सत्यापन किया गया ।
उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कहा कि नियमानुसार समस्याओं का निस्तारण अधिकारी करें । चौपाल में जो आवासीय पट्टे को ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया है । इसको नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जिन ग्रामीणों को रहने के लिए आवास नही है । इसको आवासीय पट्टे उपलब्ध कराए जाय । लोगो का राशन कार्ड नही बने है । इसको चिन्हित करते हुए बनवाये जाय ।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के लिए खेल के मैदान के लिए जमीन चिन्हित कर संरक्षित की जाय । लाभार्थी परक, जन कल्याणकारी योजनाओ से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाय । इसके निर्देश सम्बन्धितों को दिए । साथ ही ग्रामीणों से कहा कि यदि योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो तहसील समाधान दिवस, जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं ।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अभय प्रताप सिंह, विधायक जहानाबाद श्री राजेन्द्र सिंह पटेल,विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा, जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति,पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह,मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,खंड विकास अधिकारी,ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा देवी सहित अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
