फतेहपुर । प्रभारी मंत्री/उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम,रेशम,हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री,श्री राकेश सचान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की बैठक जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ संपन्न हुई ।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनकल्याणकारी,लाभार्थी परक योजनाओ को जन-जन तक पहुचाया जाय । इसके लिये जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्वों को मजबूती के साथ जिम्मेदारी से निभाये । अधिकारीगण जन सेवा भाव से कार्य करें ।
थाना दिवस एवं तहसील दिवस में शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण संतुष्टिपूर्ण प्रथम बार मे ही किया जाय । कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि शासन की निर्देश के अनुसार कानून का पालन कराया जाय । जो वाहन पकड़कर सीज कर थानों में रखे गए है । उनका नियमानुसार कार्यवाही करते हुए परिसर से हटाकर साफ सफाई करायी जाय ।
मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य को समय से पूरा कराया जाय,साथ ही अस्पताल के लिए जो इंस्ट्रूमेंट,फर्नीचर आदि की टेंडर प्रक्रिया अभी से शुरू करा दे ताकि अस्पताल निर्धारित समय से चालू हो सके और जनपदवासियों को लाभ मिल सके ।
दपसौरा,अमौली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अभी तक संचालित नही है । जो समस्याएं आ रही है इसका निस्तारण करते हुए जल्द से जल्द प्रारम्भ करायी जाय । सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या सुमंगला योजना का ग्राम सचिवालय में वाल पेंटिंग कराकर प्रचार प्रसार कराया जाय । ताकि लोगो को योजना का शत प्रतिशत लाभ मिल सके । यह भी सुनिश्चित किया जाय कि अमृत सरोवर तालाबो में पानी रहे और सचिव समय समय पर निरीक्षण करते रहे ।
सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल का मैदान होना चाहिए । यदि किसी गांव में खेल का मैदान नही है तो जमीन चिन्हित करते हुए खेल का मैदान बनाये जाय । जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल की जो टंकियां बनायी जा रही मानक के अनुरूप टंकी व पाईप लाइन का कार्य किया जाय । जिससे प्रत्येक घर मे आसानी से पानी पहुच सके ।
उन्होंने कहा कि कायाकल्प/निपुण भारत मिशन योजना के तहत अच्छे कार्य किये गए है । इसमें और सुधार की आवश्यकता है ।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण) के तहत सर्वे सही से किया जाय और पात्र लाभार्थी को आवास योजना से लाभान्वित किया जाय । प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में लोगो को लाभ मिल रहा है । इसका प्रचार प्रसार कराया जाय ताकि लोगो को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके ।
सामुदायिक शौचालयो को निर्धारित समयानुसार संचालित कराये साथ ही नुक्कड़ नाटक,डुग्गी के माध्यम से जन जागरूकता कराये । बैंकर्स की मीटिंग की जाय और बैठक के दौरान ऋण पत्रावलियों में आने वाली समस्याओं का निस्तारण कराया जाय । जिससे लाभार्थी को रोजगार हेतु समय से ऋण मिल सके । रेशम उत्पादन के बारे में किसानों को जागरूक किया जाय । जिससे लाभ मिल सके क्योकि 75 प्रतिशत सरकार का अनुदान है और 25 प्रतिशत किसानों को स्वयं लगाना होगा ।
जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं है को दृष्टिगत रखते गए को मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गयी सूची के अनुसार पर्यटन स्थलों का सुन्दरीकरण कराया जाय सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकार की मंशा के अनुरूप निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाय और खाद्यान्न गोदामो से उठान के समय बोरो को चेक किया जाय ताकि घटतौली न हो सके ।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है । निर्धारित समय नवम्बर-2023 तक कार्य को पूर्ण करा दे । आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन शत प्रतिशत सरकारी भवनों पर संचालित होने चाहिए । जिन ग्रामो में विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में संचालित हो रहे है वहाँ जमीन का चिन्हीकरण कर बनवाये जाय ।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (गोल्डेन कार्ड) के तहत लक्ष्य के सापेक्ष बनाये जाय और प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता व समय से बैठने के निर्देश दिए गए ।
मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत नागरिको को दुधारू गाय दी जाय । धान क्रय केन्द्र,पुष्टाहार वितरण,वृहद रोजगार मेला,श्रम पंजीकरण आदि की बिन्दुवार समीक्षा की ।
जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने मंत्री को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन अधिकारियों द्वारा कराया जायेगा ।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अभय प्रताप सिंह, विधायक जहानाबाद श्री राजेन्द्र सिंह पटेल,विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेन्द्र प्रताप,उपजिलाधिकारी सदर श्री नन्द प्रकाश मौर्य,खागा श्री मनीष कुमार,बिन्दकी श्रीमती अंजू वर्मा ,पीडी डीआरडीए श्री एमपी चौबे सहित समस्त विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
