फतेहपुर । दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग फतेहपुर द्वारा डिस्लेक्सिया व अटेंशन डेफिसिट एण्ड हाइपर एक्टिविटी डिसऑर्डर/सिन्ड्रोम से प्रभावित बच्चों की पहचान हेतु मास्टर ट्रेनर्स का 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रेक्षागृह,सिविल लाईन फतेहपुर में आयोजित किया गया है । जिसका शुभारम्भ श्री सूरज पटेल,मुख्य विकास अधिकारी, फतेहपुर द्वारा किया गया ।
डॉ० रिंकी लाकरा, निदानिक मनोवैज्ञानिक, जिला अस्पताल फतेहपुर,डॉ० नीना कोहली,प्रोफेसर साइकोलॉजी, प्रयागराज यूनिवर्सिटी,डॉ0 पंकज त्रिपाठी,असिस्टेन्ट प्रोफेसर साइकोलॉजी ,प्रयागराज यूनिवर्सिटी,डॉ० संजय कुमार एसोसिएट प्रोफेसर, साइकोलॉजी,प्रयागराज यूनिवर्सिटी,डॉ० सरवर,मेडिकल कालेज फतेहपुर एवं श्री सोनू,असिस्टेंट प्रोफेसर,के०एस० साकेत पोस्ट ग्रेजुएट कालेज अयोध्या के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा ।
इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों में कार्यरत विशेष शिक्षकों, अकादमिक रिसोर्स पर्सन (शैक्षणिक संसाधन व्यक्ति) एवं दिव्यांगजनों से सम्बन्धित समाज सेवी संस्थाओं को डिस्लेक्सिया व अटेंशन डेफिसिट एण्ड हाइपर एक्टिविटी डिसऑर्डर/सिन्ड्रोम के कारण,प्रकार पहचान,उपचार,शैक्षिक पद्धति आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जायेगा ।
इस अवसर पर श्री अवनीश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ,सुश्री शालिनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) फतेहपुर एवं सुश्री प्रगति मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आदि उपस्थित रहें ।
