सरसौल/कानपुर । महाशिवरात्रि के नजदीक आते ही शिव भक्तों का रेला शुरू हो चुका है ।
कांवरियों का जत्था शिव के दर्शनों के लिए निकल पड़े हैं
नर्वल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत आने वाले ग्राम नौगवा गौतम से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों का एक जत्था बाराबंकी लोधेश्वर धाम भोलेनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ ।
प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ग्राम वासियों का लगभग एक सैकड़ा से अधिक का जत्था पैदल कांवर यात्रा लेकर बाराबंकी लोधेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ ।
महंत सर्वेश साहू ने बताया कि हमारे ग्राम सभा से लगभग 60 वर्षों से लगातार कावड़ यात्रा निकाली जा रही है । यह यात्रा गंगा किनारे जल भरने के बाद से पैदल बाराबंकी लोधेश्वर महादेवा तक जाती है । जहां पर भोलेनाथ में जल चढ़ाकर यात्रा का समापन किया जाता है ।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है ।
गांव भ्रमण के दौरान जगह-जगह पर शिव भक्तों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
गांव के ही रहने वाले पूर्व बीडीसी श्रवण कुमार द्वारा समस्त शिव भक्तों का माल्यार्पण कर भव्य विदाई की गई ।
श्रवण कुमार ने बताया कि बुजुर्गों की परंपरा को हम युवाओं द्वारा आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है । शिव में अटूट आस्था की वजह से प्रतिवर्ष लगभग ढाई सौ किलोमीटर की पद यात्रा करते हुए भोलेनाथ के दर्शन किए जाते हैं । इससे हमारे गांव की समस्त दुख एवं बाधाएं दूर होती हैं ।
गांव के ही रहने वाले मखलू सिंह ने बताया कि कांवरियों का जत्था पैदल बाराबंकी लोधेश्वर धाम पहुंचता है । इसके साथ ही प्रतिवर्ष नौगवा गौतम गांव की ओर से बाराबंकी लोधेश्वर महादेवा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है ।जो भंडारा कानपुर के भंडारे के नाम से प्रसिद्ध है ।
इस दौरान गांव के सर्वेश,पुत्तन,सत्य नारायण पासवान, रवि सविता,गंगा चरन प्रजापति,सुरेश सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।
