फतेहपुर । भोजन जन सेवा समिति उ.प्र. के तत्वाधान में हमेशा से जन्मदिन,शादी की सालगिरह या विशेष त्योहारों को अनवरत गरीबों व निराश्रितों के साथ खुशी के मौके को साझा करती चली आ रही है । जिस क्रम में आज शुक्रवार को 4 बजे सामिति के कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेखा सरोज पत्नी मनोज वर्मा ने 16वी विवाह वर्षगांठ शहर के भिटौरा रोड जमालपुर मवइया स्थित वृद्धजन आवास के वृद्धजनों के बीच मनाई ।


सर्वप्रथम सभी वृद्धजनों ने टीका कर आशीर्वाद दिया तत्पश्चात केक काटा और सभी वृद्धजनों को मिष्ठान,केक,समोसे,बिस्कुट वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
पहुँचे अतिथियों का हृदय वृद्धजनों को देख भावुक हो गया और कहा कि किसी भी खुशी के अवसर को ऐसे लोगों के बीच में मनाने का सबसे बढ़िया तरीका है और इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है । वृद्धजनों की सेवा मतलब ईश्वर की सेवा।संस्था के संस्थापक कुमार शेखर की अपील है कि केक को एक दूसरे के मुंह में न लगाकर बचे हुए केक व खाद्य सामग्री को ऐसे लोगों के बीच जाकर वितरण करे और जन्म दिन या अन्य उत्सव मनाए तो अपनी उन खुशियों को ऐसे लोगों बीच मनाए और जो कुछ भी हो इन्हें खिलाकर इनकी भूख मिटाने का कार्य करें । जिससे आपको आत्मिक खुशी के साथ-साथ पुण्य लाभ भी प्राप्त होगा एक बार करके देखिए अच्छा लगेगा ।
इस अवसर पर रीता सिंह तोमर,वंदना द्विवेदी,कविता रस्तोगी, अंजू त्रिपाठी,नीता गुप्ता,दीपिका सिंह,बबुनी निषाद,रीना दीक्षित,ज्ञाना पासवान,उषा लोधी,उपासना देवी,कल्पना सिंह, सुमित द्विवेदी,कार्तिक,वृद्धआश्रम की नीतू वर्मा,पुष्पा,दीपक, दुर्गा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।
