फतेहपुर । आज प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में नो बैग डे पर बच्चों में आत्मविश्वास संवर्धन हेतु फैंसी ड्रेस व फैशन शो बच्चों से कराया गया ।

कक्षा 1 व 2 के प्यारे प्यारे बच्चों ने सब्जियों के रूप में रैंप वाक किया । जबकि अंजलि व वर्तिका ने कबाड़ से जुगाड़ करते हुए पुराने अखबारों से अपनी मनमोहक ड्रेस तैयार की । फैंसी ड्रेस में काव्या, यशी, मान्या, खुशी और आराध्या ने मूली ,गाजर,टमाटर,प्याज और बैंगन बनकर रैंप वाक किया ।
प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने बताया की इस तरह के आयोजन से बच्चों का आत्म विश्वास तो बढ़ता ही है । साथ ही जो बोलने की झिझक होती है वो भी खत्म होती है । अक्सर देखा जाता है । इसकी कुछ बच्चे अध्यापक के सामने तो बोलते हैं । इस पर यदि कोई बाहर से आ जाता है तो वो असहज महसूस करते हैं । बच्चों को ऐसी स्थिति से बाहर निकालने के लिये ऐसे आयोजन आवश्यक हैं। इस आयोजन में विद्यालय के स्टाफ से दीक्षा व आराधना का भरपूर सहयोग रहा ।
