फतेहपुर । अधिशासी अभियन्ता, खण्ड कार्यालय,उoप्रo जल निगम (ग्रामीण) फतेहपुर ने बताया कि राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में तकनीकी क्षमता संवर्धन जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम ट्रेडवार (फिटर,इलेक्ट्रीशियन,पम्प ऑपरेटर,राजमिस्त्री,प्लम्बर, मोटर मैकेनिक) इत्यादि को 02 दिवसीय कौशल विकास/आई०टी०आई० तकनीकी योग्यता रखने वाले ग्रामीण प्रतिभागी को प्रशिक्षण निःशुल्क कराया जा रहा है । प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रदान की जाने वाली किट भी निःशुल्क दी जा रही है । इसका किसी भी प्रकार नौकरी/व्यवसाय इत्यादि से कोई सम्बन्ध नही है ।
उक्त के लिये किसी व्यक्ति विशेष के झूठे प्रलोभन में न आये और न ही इसके लिये किसी को कोई धनराशि दें ।
