फतेहपुर । हाईस्कूल/इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2023 को नकलविहीन,सुचितापूर्ण व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जोनल/सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि हाईस्कूल,इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2023 को नकलविहीन,सुचितापूर्ण,पवित्रता व पारदर्शिता से सम्पन्न कराया जाय ।
हाईस्कूल,इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में लगाये गए जोनल,सेक्टर मजिस्ट्रेट,केन्द्र व्यवस्थापक,वाह्य व्यवस्थापक को जो दायित्व दिए गए है । उनको पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाकर परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न कराये । हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हो रही है ।
परीक्षा की सूचित, पवित्रता,गुणवत्ता एवं विश्वशनीयता तथा विधि व्यवस्था को अक्षुण्य रखते हुए बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराये जाए । जनपद में 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए है । जिसमे परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए डियूटी लगा दी गई है ।
उन्होंने कहा कि सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के जो परीक्षा केंद्र उनके क्षेत्र में आते है । इसका भ्रमण कर ले जिसमे सभी मूलभूत सुविधाओं को देखने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहे की व्यवस्था को देख ले ।
उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बोर्ड परीक्षा में अनुचित साधन व नकल संबंधी सामग्रियों का प्रयोग न होने पाए का विशेष ध्यान रखे ।
उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम जिसमे डबल लाक अलमारी रखी है । इसको स्टैटिक मजिस्ट्रेट,केन्द्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थित में परीक्षा आरंभ होने के एक घंटे पूर्व खोले जाने तथा परीक्षा समाप्ति के एक घंटे उपरांत लॉक/सील किया जाय परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी । स्काउट भवन में परीक्षा का कंट्रोल रूम बनाया गया है । जो 24 घंटे क्रियाशील रहेगा ।
उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों से कहा कि अपने तहसील अंतर्गत परीक्षा केंद्रों के सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक,वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के साथ बैठक कर ले ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक, उप जिलाधिकारी खागा श्री मनीष कुमार,क्षेत्राधिकारी नगर श्री वीर सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेश कुमार शाही,बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुशवाहा,जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री साहब यादव सहित जोनल/सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों,वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
