फतेहपुर । अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) ने बताया कि जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति के निर्देशन में जनपद के तीनों तहसीलों सदर,खागा,बिन्दकी में 09 फरवरी 2023 को ग्रामो में राजस्व टीम द्वारा विशेष अभियान के तहत ग्राम सभा की भूमि का अतिक्रमण हटवाते हुए कब्जामुक्त कराया गया तथा ग्राम में अन्य भूमि विवादों का नियमानुसार निस्तारण किया गया ।
तहसील सदर के हरीरामपुर,ठिठौरा,चक काजीपुर, लखपुरा, भगवन्तपुर,खरगपुर, कौंडर ।
तहसील खागा के बरैंचा,डेंड़ासई,चकसलेमपुर गोली,नरौली, बहेरा सादात,भोगलपुर,कासिमपुर,सादात,खासमऊ,दंदवा, बहलोलपुर ऐलई,लोधौरा ।
तहसील बिन्दकी के कौड़िया,करनपुर,मलाकापुर मु0,उमरौडी कल्यानपुर,सौंह,मंडरांव-I,भारतपुर,पाराधनई,गोपालपुर धौरहरा ।
इस प्रकार कुल-27 ग्रामो में चकमार्ग-12/0.0640 हे0, नाली-3/0.0410 हेo,रास्ता-6/1.8770 हे०,नवीन परती- 4/0.2670 हेo,तालाब- 5/1.5818 हेo व खलिहान 1/0.1620 हेक्टेयर ,बंजर-2/0.6400 हेक्टेयर, पशुचर- 1/0.4340 हेo व शमशान 3/0.4030 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटवाते हुए कब्जा मुक्त कराया गया ।
