फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मलवां में पहुंचकर थाना दिवस पर आये जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिये गये ।

थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को राजस्व व पुलिस अधिकारी सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने तथा अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दियेे ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया ।
उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार करें ।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार रचना यादव,राजस्व निरीक्षक गण,थानाध्यक्ष,लेखपालगण सहित फरियादीगण उपस्थित रहे ।
