देवमई/फतेहपुर । जनपद फतेहपुर के बिजौली में सप्तदिवसीय श्रीरुद्रमहायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के द्वतीय दिवस में प्रातः समय वेदीपूजन यज्ञमंडप पूजन का कार्य व मध्याह्न बेला में कथा व्यास यदुनाथ अवस्थी (भार्गव जी) ने भगवान श्री कृष्ण की सुंदर कथा का वर्णन किया ।

कथा व्यास ने कहा कि जीवन में यदि कुछ विशिष्ट करने की चाह है तो बस भगवत चिन्तन करें । भगवत चिन्तन से प्रत्येक जीव का कल्याण सुनिश्चित है । इसमें संशय नही है ।
श्रीरुद्रमहायज्ञ के यज्ञाचार्य आचार्य राजन अवस्थी ने पूजन कार्य को कराकर कर्म की महिमा का वर्णन करते हुए आए हुए भक्तों से कहा कि कर्म ही हमारे जीवन में सुख और दुख का निर्माण करते है । सुख की चाह रखने मात्र से सुख का आगमन नही होता । जीव को सत्कर्म करना आवश्यक है ।
कथा विश्राम पश्चात आरती करके यज मान गणेश नारायण अवस्थी,स्वामी पूतन बाबा,आचार्य मनीष बाजपेई,आचार्य विवेक अग्निहोत्री,आचार्य अजय पांडेय,दादू सिंह,ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह उर्फ टोनी सिंह,सुशील शुक्ला,आशीष चौरसिया, रामू सविता,नीरज सिंह आदि ग्राम के भक्त उपस्थित रहे ।
