बिन्दकी/फतेहपुर । शासन की मंशानुरूप आज नगरपालिका परिषद बिन्दकी की अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद सभागार में लोक अदालत का आयोजन किया गया ।

नगर पालिका परिषद बिन्दकी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने बताया कि कुल 1059 विभिन्न वादों के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए । प्राप्त वादों में 1031 वादों का मौके पर निस्तारण किया गया ।
राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर कार्यालय अधीक्षक मनोज शुक्ला,गिरीश पांडेय,जावेद अंसारी,कृष्ण मुरारी सहित समस्त वादकारी मौजूद रहे ।
