बिन्दकी/फतेहपुर । आदत व्यापार मंडल की एक बैठक हुई । जिसमें संगठन मजबूती की चर्चा की गई तथा कहा गया कि यदि कोई अधिकारी व्यापारी का उत्पीड़न करता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उसके खिलाफ संघर्ष होगा और ईट का जवाब पत्थर से देने का काम किया जाएगा ।
शनिवार को बिन्दकी नगर के ललौली चौराहे के समीप आदर्श व्यापार मंडल के कार्यालय में आदर्श व्यापार मंडल की एक बैठक हुई । जिसको मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत करना प्रथम लक्ष्य है ।
उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी ने नाजायज ढंग से किसी व्यापारी को परेशान किया तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । हर हाल उसके खिलाफ आंदोलन होगा और इसका जवाब पत्थर से देने का काम किया जाएगा । इस मौके पर फल विक्रेता ट्रेड का गठन भी किया गया ।
इस मौके पर संगठन के संरक्षक मंडल में शामिल किए गए पूर्व प्रधान सुहेल अहमद उर्फ डियर का स्वागत भी किया गया ।
इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री निरंजन श्रीवास्तव के अलावा राजकुमार रोहित रंजीत जयपाल गुलजारी सिंह यादव करतार सिंह खुर्शीद अहमद राम सजीवन सहित आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
