फतेहपुर । तहसील सदर के विकास खंड भिटौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहार के ग्राम सचिवालय में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और सम्बन्धितों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए समस्याओ का निस्तारण करने के निर्देश दिए ।


उन्होंने ग्राम पंचायत सिहार में शासन द्वारा संचालित लाभार्थी परक,जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी की । जिसमें 32-वृद्धा पेंशन,59-निराश्रित महिला पेंशन,05-दिव्यांग पेंशन ,452-पात्र गृहस्थी एवं 17-अन्त्योदय कार्ड धारक है ।
ग्राम में 44- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), 258-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी पाए गए । ग्राम की कुल आबादी-2482 है । ग्राम पंचायत सिहार ओडीएफ प्लस में चयनित किया गया है । जिसमे कार्ययोजना बनाकर 01-आर0आर0सी0 सेन्टर,10-कचरा पात्र,04-प्लास्टिक बैंक ,05-व्यक्तिगत सोक पिट,02-हैंडपंप प्लेटफार्म मरम्मत आदि का कार्य किया जाना है ।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत में पात्र व्यक्तियों को निराश्रित महिला,वृद्धा,दिव्यांग पेंशन,राशन कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायत में कैम्प का आयोजन किया जाय । जिसमे पात्र ग्रामीणों का आवेदन कराकर लाभान्वित किया जाय ।
उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर से कहा कि ग्राम सम्पत्ति रजिस्टर जल्द से जल्द तैयार कराकर ग्राम सचिवालय में रखा जाय । केन्द्र/प्रदेश सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी जाय । ताकि पात्र व्यक्ति योजनाओ से वंचित न रहने पाए ।
उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय में ग्राम स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों के बैठने का दिन व समय का रोस्टर की वाल पेंटिंग करायी जाए। ग्राम सचिवालय में ग्रामीणों की समस्याओं को सुने और उसका नियमानुसार निराकरण भी करें ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल, उप जिलाधिकारी सदर श्री नन्द प्रकाश मौर्य, नायब तहसीलदार, संयुक्त खंड विकास अधिकारी,एडीपीआरओ,ग्राम सचिव,ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।
