फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय/कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्रांक- 4556/एसएल एसए-127/2022 एन0एल0ए(सरन) दिनांक 20/12/2022 के सन्दर्भ में आज आयोजित की गयी राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन श्री रणंजय कुमार वर्मा,माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के कर कमलो द्वारा माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया ।


उद्घाटन समारोह में श्री राजेश्वर शुक्ला प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्री मो0 अहमद खान नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,श्री राज बाबू मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,श्री राजेश सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहपुर, श्री विनय पाठक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) , अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन फतेहपुर एवं समस्त न्यायिक अधिकारी इत्यादि उपस्थित रहे ।
जनपद न्यायाधीश द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जाए तथा शमनीय प्रकृति के फौजदारी वादों का निस्तारण करते समय व्यक्ति की सामाजिक आर्थिक स्थिति को भी ध्यान में रखा जाए ।
उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रणंजय कुमार वर्मा द्वारा कुल 02 वाद का निस्तारण करते हुए 158354/ रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री राजेश्वर शुक्ला,प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय फतेहपुर के द्वारा 39 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया एवं सुश्री मंजुला सरकार,अपर प्रधान न्यायाधीश,पारिवारिक न्यायालय, फतेहपुर द्वारा 18 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया ।
प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय एवं श्रीमती संतोष कुमारी शुक्ला एडवोकेट मीडिएटर की पीठ द्वारा वैवाहिक वादो की प्रीलिटिगेशन विवादो के 02 प्रकरणो का निस्तारण किया गया ।
श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 01 द्वारा 03 वादों का निस्तारण करते हुये 199206/रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री मोहम्मद अहमद खान विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम, नोडल अधिकारी,राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा 07 वाद का निस्तारण करते हुए 51200/ रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री प्रमोद कुमार गंगवार विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. द्वारा 06 वादों का निस्तारण करते हुये 1500/रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री विनोद कुमार चैरसिया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश , पाक्सो कोर्ट न-01 द्वारा 02 वादो का निस्तारण किया गया ।
श्री रविकान्त द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,ई.सी. एक्ट द्वारा 127 वादो का निस्तारण करते हुए 183500/ रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री अनिल कुमार टप् अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न. 04 द्वारा 04 वादों का निस्तारण करते हुये 25000/रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री मो0 जुनैद मुजफ्फर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट 5 द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्री विनय तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न0 06 द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया ।
श्री बृजमोहन गुप्ता अध्यक्ष,स्थायी लोक अदालत,द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुये 537150/- रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री राम नरेश मौर्या अध्यक्ष,जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग फतेहपुर द्वारा 05 वादो का निस्तारण करते हुये 1144179/- रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री राजबाबू मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,द्वारा 1662 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 523056 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्रीमती अनुराधा शुक्ला सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वारा 43 सिविल वादों का निस्तारण करते हुए 19194159/-रू० के उत्तराधिकार के प्रमाण पत्र जारी किये गये ।
श्रीमती रोमा गुप्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 1 द्वारा 1150 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 319039 /- रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री महेन्द्र कुमार पासवान सिविल जज (सी०डि०)एफ0टी0सी0 द्वारा 638 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 365701₹ /-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री अनुपम कुशवाहा न्यायिक मजिस्ट्रेट,फतेहपुर द्वारा 90 वादों का निस्तारण करते हुये 39800/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्रीमती अमीय भाषनी अपर सिविल जज जू.डि. कोर्ट न. 03 द्वारा 151 वादो का निस्तारण करते हुए 69400/.रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री रजत कुमार यादव अपर सिविल जज जू.डि. कोर्ट न. 04 द्वारा 715 वादों का निस्तारण करते हुए 109842/-रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्रीमती नन्दनी उपाध्याय अपर सिविल जज जू.डि. कोर्ट न. 07 द्वारा 387 वादों का निस्तारण करते हुए 210610/-रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री रोहित शाही अपर सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं० 1 द्वारा 622 वादों का निस्तारण करते हुए 35363/- रू० अर्थ दण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री अरुण यादव अपर सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं० 2 द्वारा 890 वादों का निस्तारण करते हुए 78918 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री मनोज कुमार भास्कर अपर सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं० 6 द्वारा 307 वादों का निस्तारण करते हुए 147974/-रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री अभिषेक कुमार द्वितीय अपर सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं० 5 द्वारा 208 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 52800/-रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्रीमती प्रीति यादव अपर सिविल (जू०डि०/ एफ०टी०सी०) महिला हिंसा अधिनियम द्वारा 229 वादों का निस्तारण करते हुए 36200/-रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री आदित्य रंजन सिविल जज (जू०डि) खागा,द्वारा 2535 वादों का निस्तारण करते हुए 638925/- रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री विशाल शर्मा सिविल जज जू0डि0/एफ.टी.सी. द्वारा 260 वादों का निस्तारण करते हुए 2597560/-रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री रत्न शेखर निर्मल ग्राम न्यायालय जू0डि0 बिन्दकी, द्वारा 2501 वादों का निस्तारण करते हुए 12078/-रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
राजस्व न्यायालयों द्वारा राजस्व के कुल 750 वाद एवं 91 चकबन्दी वादो का निस्तारण किया गया । नगर पालिका परिषद द्वारा 2477 जलकर प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 177620 रू० का शुल्क वसूला किया गया ।
√ जनपद के बैंकिंग संस्थानों द्वारा 1310 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 95570000/-रूपये वसूल किया गया ।
√ विद्युत विभाग द्वारा 1203 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 1215825/- रू0 शुल्क वसूल किया गया ।
√ श्रम विभाग द्वारा 473 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 10210086/- रु0 शुल्क वसूल किया गया ।
√ भारतीय दूर संचार विभाग 50 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 49818/-रु0 शुल्क वसूल किया गया ।
√ सहायक संभागीय विभाग द्वारा 310 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 489000/-रु0 शुल्क वसूल किया गया तथा अन्य विभागो द्वारा कुल 40958 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 1144179/-रु0 शुल्क वसूल किया गया ।
इस प्रकार उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 61509 वादों का निस्तारण कर 134561496/रू० अर्थदण्ड वसूल किया गया ।
