
फतेहपुर । केद्रीय मंत्री/सांसद साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा पंचायत राज विभाग द्वारा “स्वच्छ भारत मिशन” के अंतर्गत “गोबर धन योजना” में वृहद गो संरक्षण केन्द्र ग्राम पंचायत बैजानी विकास खंड तेलियानी में 24 लाख की लागत से बनने वाले बायो गैस प्लांट हेतु भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया और साथ ही सहभागिता योजना अंतर्गत गोवंश की सुपुर्दगी कराई एवम गौशाला का निरीक्षण किया ।

कार्यक्रम में उपेंद्र राज सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,एडीओ तेलियानी,ग्राम पंचायत सचिव,ग्राम प्रधान,जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
