फतेहपुर । अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री विनय कुमार पाठक ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद फतेहपुर मे अवैध परिवहन/ओवरलोडिंग की प्राप्त हो रही शिकायतों के क्रम में जनपद स्तर/तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स टीम द्वारा कल से आज प्रातः काल तक सघन अभियान चलाकर कुल 12 वाहनों के विरूद्ध नियमा नुसार कार्यवाही की गई है ।
माह फरवरी 2023 में अब तक कुल 45 वाहनों से कुल रु0-20,67,000/- का राजस्व जमा कराया गया है । इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2022-2023 मे अवैध खनन / परिवहन से माह फरवरी,2023 तक कुल 1195 वाहनों से कुल रु०- 5,25,78,020 /- जमा कराया गया है ।
टास्क फोर्स को निर्देशित किया गया है कि अवैध खनन/परि वहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु निरंन्तर जॉच कर नियमानुसार कार्यवाही करते रहेगें ।
