बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना की चौकी मुसाफा प्रभारी सुनील कुमार यादव ने एक किलो 200 ग्राम गांजा के एक अभियुक्त को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखविर की सूचना के आधार पर मुसाफा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव ने हमराही कांस्टेबल शशि शेखर राय,कांस्टेबल धीरज यादव के साथ घेराबंदी कर एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त शिव मंगल उर्फ कल्लू पुत्र पुत्तन लाल उर्फ घपोडे को गिरफ्तार किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है ।
