फतेहपुर । जहानाबाद कस्बा के प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा संचालित स्थानीय सेवा केंद्र गीता ज्ञान पाठशाला के द्वारा परमपिता परमात्मा शिव बाबा की शोभा यात्रा निकालकर लोगों को मानवता का संदेश देते हुए धर्म का प्रचार करते नजर आए इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अनुयायियों ने परमपिता का गुणगान करते हुए शोभायात्रा में जयघोष करते हुए कस्बे के विभिन्न स्थानों से शोभायात्रा निकाली इस दौरान श्रद्धालु हर्ष उल्लास के साथ भक्तिमय माहौल में झूमते गाते नजर आए ।
इस मौके पर डॉ. बिंदा प्रसाद वर्मा,सर्वेश सोनकर,डॉ.मालिक सहित सैकड़ों की तादाद पर भक्तजन मौजूद रहे ।
