फतेहपुर । जहानाबाद कस्बा के मोहल्ला पटेल नगर में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर कमरे मे रखे लाकर पर रखी सात लाख से अधिक नगदी सहित चार लाख रूपए के जेवर पार कर दिया । पीड़िता द्वारा घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी गई है ।
जहानाबाद कस्बा के मोहल्ला पटेल नगर निवासनी राम श्री पत्नी स्व० सत्य जागरण गौतम ने बताया कि उसके घर से कुछ दूरी पर हाईवे किनारे उसकी मूंगफली की दुकान लगाकर बिक्री करती है । उसका मूंगफली बिक्री करने का लगभग छः लाख अस्सी हज़ार तथा चालीस हजार आठ सौ रुपए बैंक से निकाल कर मूंगफली आढत भेजना था । वही रकम रखी थी ,घर में रखें मंगलसूत्र,सोने की चैन,झुमकी, 3 जोड़ी पायल आदि को चोर पार कर ले गए । पीड़िता रामश्री ने थाना जहानाबाद में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं ।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर आई है । जांच की जा रही है ।
