फतेहपुर । लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा रविवार को समापन व राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदी बेन पटेल,मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी का उद्बोधन का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार फतेहपुर में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति,मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण व जनपद के उद्यमियों,निवेशकों,औद्योगिक संगठनों ने देखा व सुना ।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बनाने हेतु प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने के लिए मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के नेतृत्व में 10-12 फरवरी 2023 तक “उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023” का निवेश महाकुंभ का आयोजन किया गया ।
जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने कहा कि जनपद फतेहपुर में रु0 2396 करोड़ का निवेश 101 निवेशको द्वारा प्रस्ताव दिए गए ।
उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी उद्यमी को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी । सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा । उद्यमों की स्थापना से रोजगार सृजन,आर्थिक विकास और सभी क्षेत्रों का तेजी से विकास हो सकेगा । सभी अधिकारी निवेशकों के साथ मिलकर टीम भावना से काम करें । ऐसा करने से ही औद्योगिक विकास तेजी से संभव हो पाएगा । उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में फतेहपुर की सूरत हर हाल में बदलेगी ।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार से आये ओडीओपी उपहार जनपद के उद्यमियों श्री मनोज गांधी, श्री आनंन्द गुप्ता, श्री सतेन्द्र सिंह,श्री बीरेन्द्र सिंह,श्री संजय गुप्ता, श्री उदयभान, श्री अमित गुप्ता,फारूक,अमित यादव आदि को जिलाधिकारी द्वारा देकर सम्मानित किया गया ।
इस क्रम में उपायुक्त उद्योग श्री अंजनीश प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति,मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक को ओडीओपी उपहार देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक,उपायुक्त उद्योग श्री अंजनीश प्रताप सिंह,श्री सतेंद्र सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती,श्री बीरेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती,श्री कुँवर मनोज गांधी,श्री नारायन गुप्ता, श्री अशोक कुमार,श्री भूपेंद्र उमराव,श्री उदयभान सिंह आदि उद्यमी उपस्थित रहे ।
लखनऊ में आयोजित उ0प्र0ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का मा.राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा समापन का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार फतेहपुर में उद्यमियों,निवेशकों की उपस्थिति में देखा व सुना गया और समापन किया गया। #UPInvestorsSummit@ChiefSecyUP @myogiadityanath pic.twitter.com/X8GIQ2ck0h
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) February 12, 2023
