बकेवर/फतेहपुर । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवमई की एक संविदा में तैनात स्टाफ नर्स की बेजा हरकतों से यहां के डाक्टर व कर्मचारी दहशतजदा है । चिकित्सा प्रभारी सहित सभी कर्मचारी इस स्टाफ नर्स की हरकतों को लेकर विभागीय अधिकारियों से जांच कराए जाने की मांग की है ।
प्राप्त जानकारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवमई में तैनात संविदा स्टाफ नर्स पूनम गुप्ता व दिव्या के खिलाफ विभागीय जांच हुई थी । जिसमें दोषी पाई गई थी । इसी वजह से स्टाफ नर्स पूनम गुप्ता व दिव्या का स्थानांतरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर व विजईपुर कर दिया गया ।
इसी बात को लेकर बात का बतंगड़ बनाते में माहिर पूनम गुप्ता ने अपने हाथ की नस ब्लेड से काट कर लिखा की वह आत्महत्या करने जा रही है । जिसके जिम्मेदार प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० जे पी वर्मा, तनवीर आलम,स्टाफ नर्स दीपिका सचान व नीलू सिंह आदि होंगे ।
मालूम हो कि इसी बदमिजाज संविदा स्टाफ नर्स पूनम गुप्ता ने क्षेत्रीय एक पत्रकार पर भी फर्जी व मनगढ़ंत कहानी गढ़ कर मुकदमा दर्ज कराया था ।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० जे पी वर्मा ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को इस घटना के बावत एक पत्र भेजकर अवगत कराया है । साथ ही स्वास्थ्य विभाग की छबि को कलंकित करने वाली संविदा स्टाफ नर्स की दूषित मानसिकता के संबंध में विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है ।
