फतेहपुर । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि हज-2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2023 से आरम्भ होकर अन्तिम 10 मार्च 2023 तक जारी रहेगा ।
हज_2023 के यात्रियों के सुविधा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने तथा जारी आवश्यक निर्देशों की जानकारी हेतु निम्न लिखित ज ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलिटेशन सेन्टर स्थापित किये गये है।ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर का नाम-मदरसा शमशुल उलूम,पता-सनगाँव,फतेहपुर,नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य का श्री उबैदुर्रहमान,मोबाइल नंबर-9793217681-ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर का नाम-मदरसा मदीन तुल उलूम,पता-हथगाम,फतेहपुर,नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य का नाम-श्री मो० आसिम,मोबाइल नंबर-9889061602 अत हज-2023 के यात्रियों को सूचित किया जाता है कि उक्त हज ई- सुविधा केन्द्र/हज फॅसिलीटेशन सेन्टर से ऑनलाइन आवेदन करने तथा जारी आवश्यक निर्देशों की जानकारी हेतु सम्पर्क करें ।
