फतेहपुर । विकास खण्ड देवमई में संकुल शिक्षक का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में किया गया ।
जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षक संकुल बैठक को प्रभावी रूप से संचलित करना एवं शिक्षक संकुल विद्यालय को जुलाई 2023 तक निपुण बनाने एवं शासन द्वारा निर्धारित एजेंडा को कैसे प्रभावी बनाएंगे और बैठक को किस तरह बैठक अकादमिक बनाएंगे । उस पर चर्चा करते हुए ।
भाषा और गणित के बुनियादी दक्षताओं की गतिविधियों को प्रदर्शित करते हुए सभी की साझा समझ बनाई गई ।
प्रशिक्षण में आए प्रतिभागियों को निम्न लोगो द्वारा प्रशिक्षित किया गया । जिसमें एल एल एफ से जिला समन्वयक वृजेश सिंह,वरिष्ठ अकादमिक समन्वयक महीप शर्मा,जिला एकेडमिक कोऑर्डिनेटर संतोष मिश्रा एवं ब्लॉक एकेडमिक को ऑर्डिनेटर परविंद चौहान साथ में एआरपी आलोक द्विवेदी,विजय द्विवेदी, ललित उमराव,सुनील कुमार एवं ललीत कुमार जी द्वारा सत्र का संचालन किया ।
खंड शिक्षा अधिकारी देवमयी द्वारा कार्य शाला का समापन किया गया ।
