फतेहपुर । उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हाथ,हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र पटेल,मा0 विधायक जहानाबाद की गरियामय उपस्थित में ग्राम भारती जन कल्याण समिति,भोला नाथ उत्तम डिग्री कॉलेज,अमौली रोड,जहानाबाद,फतेहपुर परिसर में वृहद रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें 500 से अधिक अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी ।
रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की बजाज एलियांज फतेहपुर द्वारा 08 कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यू. प्रा.लि.,अहमदाबाद द्वारा18 फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स, लखनऊ द्वारा 20 ब्राइट शिव शक्ति बायोटेक द्वारा 20 पीपल दी आनलाइन द्वारा 05 एवं पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि.,कानपुर द्वारा 7 इस प्रकार कुल 78 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 20000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में श्री शशांक पान्डेय,प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री भोलानाथ उत्तम जी,सेवायोजन कार्यालय के श्री महेन्द्र कुमार यादव सुश्री नीतू सिंह,श्री शशॉक पाण्डेय,प्रभारी रोजगार मेला व कौशल विकास मिशन,फतेहपुर से श्री राजेश सिंह जी,श्री कौशल मिश्रा द्वारा सहयोग प्रदान किय गया ।
कार्यक्रम का संचालन जिला सेवायोजन कार्यालय के श्री शशॉक पान्डेय,प्रभारी रोजगार मेला द्वारा किया गया ।
