खागा/फतेहपुर,09 मार्च । खागा में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ल की अगुवाई में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा तहसील के अधिकारियों वा चेयरमैन प्रति निधि रामगोपाल सिंह जी से फूलों की होली खेली गई । जिसमें क्रमशः उपजिलाधिकारी श्री मनीष कुमार जी,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार चतुर्वेदी,मझिलगांव चौकी प्रभारी श्री राजेन्द्र त्रिपाठी के साथ में होली खेली गई वा फिर सभी पदाधिकारियों ने अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दीं ।
इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी,खागा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरी,उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल,संरक्षक कमलेश बाजपेई,युवा के महामंत्री अरुण मोदनवाल राजू,युवा मंत्री राजू तिवारी,मिडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,हथगाम व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्त सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।
