बकेवर/फतेहपुर । कस्बे के अंतर्गत सराय बकेवर ग्राम सभा में हाइवे किनारे स्थित ऐतिहासिक पक्का तालाब किसी परिचय का मोहताज नहीं है । अपने नाम की भांति ही यह तालाब पक्के घाटों से सुसज्जित है और क्षेत्र कभी अपनी पहचान विशेष पहचान रखता था । लेकिन देखरेख के अभाव में आज आलम ये है कि इसके चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है । पानी पूरी तरह से गन्दा होकर बदबू मारने लगा है तालाब सीढ़ियां घास व काई से पटी पड़ी है । इसके देखभाल,साफ सफाई, सुंदरीकरण के लिए कई राजनेताओं के द्वारा घोषणाएं तो कई की गई । मगर आलम यह है कि सुंदर और स्वच्छ दिखने वाला यह तालाब आज चौतरफा गंदगी से भरा हुआ है करीब डेढ़ सौ वर्ष पूर्व अस्तित्व में आये इस तालाब की हालत बद से बदतर हो गई है ।
कस्बा निवासी विजय सिंह उर्फ कल्लू, जगदीश गुप्ता,मुकेश कुमार,जितेंद्र पाल,गोविंद सविता, शिव नारायण गुप्ता ,नितिन गुप्ता, शिवकरण यादव आदि लोगो ने तालाब की सफ़ाई व सुंदरीकरण की मांग उठाई उनका कहना है यह तालाब लगभग डेढ़ सौ वर्ष से अधिक पुराना है । लगभग 15 वर्ष पूर्व जब इस स्टेट हाईवे का निमार्ण हुआ था तब क्षेत्र के प्रधानों की मांग पर सड़क निर्माण कम्पनी द्वारा इसके सुंदरीकरण का कार्य हुआ था और इसके बाद से यहाँ कोई कार्य नही हुआ है । पहले क्षेत्रवासीय प्रतिदिन यहां पर आकर नहाते-धोते थे परंतु पानी गंदा होने के कारण अब यहां कोई नहीं आता है । साथ में बताया कि इसके सुंदरीकरण साफ सफाई के लिए पूर्व में भी जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान सहित विकास खंड के अधिकारियों से भी कई बार गुहार लगाई गई है । लेकिन किसी जिम्मेदार ने कभी सुध नही ली है । अगर जल्द ही हमारी मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम लोग व्रहद रूप से आंदोलन करेंगे ।
इनसेट –
यहाँ होता है सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

ऐतिहासिक पक्का तालाब पर तालेश्वर नामक शिव मंदिर है ।जहाँ समय-समय धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन होता है । यहां पर प्रत्येक वर्ष के नवम्बर माह में दीप-दान कार्यक्रम आयोजित होता है । साथ ही बकेवर कस्बे में लगने वाले ऐतिहासिक मेले का आयोजन तालेश्वर महाराज के नाम से ही संपन्न होता है । मेले में राम-लक्ष्मण की निकासी तालेश्वर मंदिर से ही पूजा अर्चना के बाद निकाली जाती है ।
